आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या 18 के पूर्व पार्षद रंजन सिंह के पिता विजय नारायण सिंह का आज शाम देहांत हो गया. वे लगभग 70 वर्ष के थे तथा अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्रवधु, पौत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. वे विगत कुछ समय से बीमार चल रहे थे तथा उनका डायलिसिस भी चल रहा था. उन्होंने आज शाम आदित्यपुर स्थित मेडीट्रिना अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार उनके परिजनों के यहां आने के बाद होगा.




