जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के प्रतिनिधमंडल मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किये है. उनका कहना है कि राज्य सरकार दो वर्षो से आंदोलनकारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उनका कहना है कि उन्हें बीते आठ महीनें से पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उन्हें जीवन बसर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे है. राशि के अभाव में पेंशनधारियों के समक्ष अपना गुजारा करना मुश्किल हो गया है. उन सभी को पेंशन की राशि का इंतजार है. वहीं उन्होंने स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवा भी निर्गत करने की मांग की है. उन्होंने उपायुक्त के समक्ष ज्ञापन सौंपा है. जिसपर उन्हें आश्वासन मिला है. ज्ञापन सौंपने में सुधा बेसरा, संतोष सारेन, अंतु हांसदास इ महाली, सुबोष महाली, अजित कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे.











