जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह के करणडीह स्थित प्रखंड कार्यालय गेट के ठीक बगल में मंगलवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया. यह अभियान सीआई बलवंत सिंह की मौजूदगी में की गयी. इस क्रम में कई ढांचा को जमींदोज भी किया गया. कुछ लोग प्लास्टिक तानकर दुकानदारी कर रहे थे जिनका आशियाना उजाड़ दिया गया. प्रखंड कार्यालय के गेट के पास जेसीबी लगाकर दुकानदारों को हटाया गया. तब से दुकानदारों में हड़कंप मची हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान अधिकांश दुकानदारों ने तो पहले से ही अपना आशियाना हटा लिया था. कुछ दुकानदारों को आज सुबह-सुबह ठेला और दुकानों को समेटते हुए देखा गया. यह अभियान अभी जारी रहेगा. इस दौरान दुकानदारों को दोबारा दुकान नहीं लगाये जाने की हिदायत दी गयी.











