आदित्यपुर : दुर्गा पूजा की तैयारी में जुटी सिंहभूम बॉयज क्लब एस टाइप दुर्गा पूजा कमेटी को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा है, जहां झमाझम बारिश के बीच पंडाल का तोरण द्वार शुक्रवार को अचानक गिर गया. वैसे गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. घटना के बाद आयोजक आनन- फानन में तोरण द्वारा को दुरुस्त करने में जुट गए हैं. वैसे घटना के बाद थोड़ी देर के लिए सड़क पर अफरा- तफरी मच गयी. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह के इंसानी जान- माल का नुकसान नहीं हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि पूजा पंडाल का उद्घाटन गुरुवार देर शाम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और इचागढ़ के पूर्व विधायक रहे अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया है. अभी उद्घाटन के 24 घंटे भी नहीं हुए कि अर्धनिर्मित तोरण द्वार का इस तरह से गिर जाना कहीं न कहीं बड़ी लापरवाही उजागर कर रही है. कुछ लोग इसे कारीगरों की लापरवाही मान रहे हैं कुछ इसे अनिष्ट का संकेत मान रहे हैं. फिलहाल पूजा कमेटी युद्धस्तर पर तोरण द्वार को दुरुस्त कराने में जुटी है.



