जमशेदपुर: बिरसा मुंडा खेल एवं सामाजिक विकास संस्थान के भिलाई पहाड़ी एमजीएम एनएच- 33 स्थित कार्यालय में 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. इस अवसर पर अतिथियों ने अपने अपने वक्तव्य रखे एवं शहीद ए आज़म भगत सिंह के जीवनी और उनके ऐतिहासिक नारा इंकलाब जिंदाबाद पर प्रकाश डाला. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में आए अतिथियों के अलावा दुलाल दत्ता, प्रहलाद गोप , हरेन सिंह, सुदीप्तो कुमार, दिनेश गोप,मानेश्वर गौड़, दीपक महतो, गुरुदेव गोप,संजय दत्ता,गणेश गोप, सुनील हेंब्रम,सोमनाथ महतो, भीम गौड़, मंगल टुडू आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रह्लाद गोप ने किया.














