जमशेदपुर : शहर का माहौल रविवार की शाम सांस्कृतिक और मनोरंजक रंगों में सराबोर रहा, जब मैशअप इंडिया की ओर से निक्को पार्क, जुबिली पार्क परिसर में डांडिया नाइट का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि अंकिता कुमारी (आइएएस), समाजसेवी रत्नेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश सिंह और अभिनेत्री पूजा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. (नीचे भी पढ़ें)

रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की धुनों पर जमकर थिरकते हुए नवरात्र का उल्लास बिखेरा. कार्यक्रम को खास बनाने के लिए आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों को मुफ्त डांडिया स्टिक, स्वादिष्ट भोजन, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट और प्रोफेशनल फोटोग्राफी की विशेष सुविधा दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग से चेंजिंग रूम, पर्याप्त पुलिस बल और दो-दो सुरक्षा चेक प्वाइंट की व्यवस्था की गई थी. आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति से जुड़े बबलू चौबे, मनीष सिंह, चंद्रकांत चंदू, रौनी, पूजा सिंह, मनमीत कौर, अनामिका दास, रोन्नी फिलिप्स, चन्द्रकान्त नन्द, मनीष कुमार सिंह, अमृतेश कुमार और विक्रम महतो की भूमिका सराहनीय रही. (नीचे भी पढ़ें)

डांडिया नाइट ने न केवल पारंपरिक संस्कृति का अद्भुत अनुभव कराया बल्कि शहरवासियों के लिए यादगार और खुशनुमा शाम का तोहफ़ा भी दिया.














