जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र समिति की अहम बैठक थाना समिति अध्यक्ष चुन्नू भूमिज की अध्यक्षता में ख़ुटाडीह सोमेंद्र कर्मकार सामुदायिक भवन में आयोजित हुई. बैठक में एनडीए के घटक दलों द्वारा निर्धारित आगामी 11 अगस्त को जेएनएसी कार्यालय पर साफ–सफाई एवं अन्य जनसमस्याओं के मुद्दों को लेकर धरना–प्रदर्शन कार्यक्रम पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. (नीचे भी पढे)
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के लिए अपना समर्थन देने की घोषणा की और प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में पहुंचने की हुंकार भरी. बैठक में मौजूद जद (यू) जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने जेएनएसी के अधिकारियों, कर्मियों पर जन सुविधा के कार्यों को लटकाने एवं जनता के हितों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया. सुबोध श्रीवास्तव ने सोनारी क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया के वे प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएं. बैठक में जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पवन सिंह, लक्ष्मी कर्मकार, बुद्धेश्वर कर्मकार, सूरज सिंह, मालती कर्मकार, प्रतिभा देवी, दीपक दीप, बिमला देवी, रूबी पोद्दार, मुन्ना कुमार महतो, शंकर दस, दिनेश महतो आदि उपस्थित थे.




