जमशेदपुर : टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट की मान्यता प्राप्त टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन (टीसी कर्मचारी यूनियन) की पहली कमेटी मीटिंग में पूरी कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया. नयी कमेटी में पहले ही राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष व अविनाश अनुपम को महासचिव चुन लिया गया. शुक्रवार को कंपनी परिसर स्थित कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी सीएस झा व सहायक चुनाव पदाधिकारी अश्विनी माथन की उपस्थिति में शेष सात अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया. 31 जुलाई को यूनियन का चुनाव हुआ था. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्व अध्यक्ष दीप्तेंदु चक्रवर्ती के डिपार्टमेंट से प्रदीप साहू वाइस प्रेसिडेंट चुने गये. इसी विभाग से यूनियन के पूर्व महामंत्री अरुण सिंह भी कमेटी मेंबर चुने जाते थे. यूनियन में 2015 से लेकर 2025 तक दबदबा रहा. चुने गये पदाधिकारियों में अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनूप किशोर सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू, रतन प्रमाणिक, महासचिव अविनाश अनुपम, संयुक्त महासचिव शंभू शरण, सह सचिव अंजय कुमार व नितेश कुमार, कोषाध्यक्ष : कमलेश कुमार सिंह शामिल है. वहीं, कमेटी मेंबरों में प्रत्युष कुमार बिश्वास, राजा प्रकाश, बिश्वनाथ श्रीवास्तव, श्रीनिवास सिंह, कृष्णा राव, सगीरुद्दीन, उज्जल दास, श्रीनिवास व रितु कुमारी शामिल है.



