जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत खड़ंगाझार में चोरों ने 3 हिंदू मंदिरों को निशाना बनाते हुए चांदी के मुकुट, छत्र, नकद रुपये समेत कीमती सामग्रियों का चोरी कर लिया है. यह चोरों की दुस्साहस है. श्री हनुमान मन्दिर , श्री वीवीएस मंदिर, एवं खड़ंगाझार स्थित टीओपी परिसर स्थित जटाधारी शिव मन्दिर में भी चोरी की घटना होने की सूचना मिली है. (नीचे भी पढ़ें)

वही दूसरी ओर श्री वीवीएस मंदिर परिसर में लगे कैमरे में चोर हाथ में रॉड लिए घुसता दिख रहा है. मामले में भाजपा नेता अंकित आनंद ने ट्वीट करते हुए जमशेदपुर पुलिस प्रशासन से अविलंब कार्रवाई का आग्रह किया है. जमशेदपुर पुलिस के वेरिफ़ाएड ट्विटर हैंडल ने संज्ञान लेते हुए लिखा है कि मामले में संज्ञान लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है. वहीं मंदिरों में चोरी के वारदात से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. गौरतलब है कि शुक्रवार की रात भी चोरों ने मंदिर में घुसकर दानपेटी का ताला तोड़कर नगद रुपए लेकर गए थे. यह जमशेदपुर में चोरी की दूसरी घटना है.




