जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के बरिगोडा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।व. मृतक की पहचान सरजमदा निवासी 65 वर्षीय देवकी कलेज के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मचारी रह चुके थे और करीब पांच साल पहले रिटायर हुई थे और इनको कान से कम सुनाई देता था जिस के कारण ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी और घटना घट गई. स्थानीय लोगो ने भी आवाज दी थी. (नीचे भी पढ़ें)
सूत्रों के अनुसार, देवकी कलेज अपनी बेटी के घर जोजोबेड़ा में राखी मनाने आए थे, तभी यह हादसा हो गया. परसुडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.




