जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक कार्यकर्ता रानी गुप्ता जमशेदपुर के सोनारी स्थित सैन्य शिविर में भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन मनाया. शनिवार को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन की वर्गीय उपनिदेशक समाजसेवी रानी गुप्ता ने एवं उसकी टीम ने जाकर रक्षाबंधन सहयोगियों के साथ देश की वीर जवानों के हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लंबी आयु की कामना की.(नीचे भी पढ़े)
समाजसेवी रानी गुप्ता के कुशल नेतृत्व में संस्था की ओर से देश की रक्षा के सेवा में अनुमूल्य योगदान देने वाले देश वीर सैनिकों और अधिकारियों कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा और उनके परिवार में सुख शांति समृद्धि देने के लिए भगवान से कामना की. इस मौके पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने कहा कि भगवान इन्हें इतनी शक्ति दे ताकि देश की रक्षा करने में सफलता मिल सके. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर उपस्थित सैनिकों ने बहनों का सम्मान करते हुए कहा कि पवित्र रिश्ता को निभाकर सैनिकों का हौंसला बढ़ाया है. इस अवसर पर उपस्थित बहनों को उपहार भेंट किया गया इस मौके पर रानी गुप्ता व उनके सहयोगी टीम दीपा कुमारी, लता देवी, सविता कुमारी, संध्या एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रही.











