जमशेदपुर : महर्षि भृगुक्षेत्र के कोल्हान में रहने वाले सभी बलियावासियों एक संस्था आपसी परिचय एक दूसरे का सहयोग करने के उद्देश्य से इस संस्था का गठन हुआ है. इस वर्ष 19 जनवरी 2025 को जमशेदपुर के मानगो के गांधीघाट में इसका पहला बैठक हुआ. इसमें मकर सक्रांति मनाने के साथ साथ चिउरा, दही, गुड़, तिलकुट, आलू गोभी के सब्जी के साथ आपसी परिचय किया गया था. (नीचे भी पढे)

दूसरा प्रोग्राम होली मिलन 1 मार्च मंगल पांडेय का पुण्यतिथि, 8 अप्रैल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर सिंह का पुण्यतिथि 8 जुलाई को मनाया गया था. आने वाले दिनों में बलियावासियों के सुख दुःख में ये संगठन काम करेगा. इसकी घोषणा जिला अध्यक्ष की अनुमति से मीडीया प्रभारी पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने आज पूर्णिमा के दिन पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर किया साथ ही सभी मनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी.











