
जमशेदपुर : भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस मेडल, प्रेसिडेंट पुलिस मेडल और गैलेंट्री मेडल की घोषणा कर दी है. इसके तहत झारखंड के 17 पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को यह अवार्ड मिलेगा. पांच पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी को गैलेंट्री पुलिस मेडल अवार्ड मिलेगा. (नीचे भी पढे़ं)

इसके तहत सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार राय, कांस्टेबल वेद प्रकाश महतो, कांस्टेबल रामचंद्र कुमार महतो और कांस्टेबल कृष्णा मुर्मू को मिलेगा. प्रेसिडेंट पुलिस मेडल का अवार्ड हवलदार कैलाश कुमार को मिलेगा. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस मेडल 11 लोगों को मिलेगा, जिसमें कोल्हान के डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा, इंस्पेक्टर असीत कुमार मोदी, डीएसपी मनोज कुमार राय, हवलदार विजय कुमार थापा, कांस्टेबल विदेशी मांझी, कांस्टेबल अजय कुमार दुबे, हवलदार रंजीता कुजूर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दीपक पुंज, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर महेंद्र महतो, कांस्टेबल पुष्पा ओरिया और कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)

भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस, फायर सर्विस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों को हर साल अवार्ड देती है. (नीचे भी पढ़ें)


इसके तहत 1090 मेडल पूरे देश में दिया जायेगा, जिसमें 233 लोगों को गैलेंट्री अवार्ड, 99 प्रेसिडेंट पुलिस मेडल और 758 पुलिस मेडल दिया जाना है.



