जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर ने ऑल इंडिया टाटा इंडोर इंटर कंपनी चैम्पियनशिप में भाग लेकर टेबल टेनिस और शतरंज में प्रथम उपविजेता का स्थान हासिल किया. यह चैम्पियनशिप टाटा स्पोर्ट्स क्लब, मुंबई का वार्षिक आयोजन है, जो 10 से 11 अगस्त को टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चेंबूर, मुंबई में आयोजित हुई. मलय कुमार गुप्ता, कंपनी सेक्रेटरी, टाटा मोटर्स ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए. (नीचे भी पढ़े)

इस आयोजन में कुल 16 टाटा समूह की कंपनियों ने भाग लिया. टाटा स्टील की शतरंज टीम में आदर्श कुमार, संजय कुमार स्वैन, कौशल कुमार झा और विकास कुमार तिवारी शामिल थे. टेबल टेनिस में कंपनी का प्रतिनिधित्व दिनेश रक्षित, प्रवेश नारंग, मयंक ठाकुर और कनिष्क दत्ता ने किया. विजेताओं ने जमशेदपुर में टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स, मुकुल विनायक चौधरी से मुलाकात और बातचीत की.



