जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों व धर्मपत्नी को जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने घर जाकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं मिठाई भेंट कर जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें प्रेषित की गई. इसके तहत जमशेदपुर के बागबेड़ा नया बस्ती निवासी सरोज देवी को सम्मानित किया.(नीचे भी पढ़े)

उनके पति स्व प्रभाष चन्द्र ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी थे. इसी तरह साकची राजेंद्रनगर कॉलोनी के स्वर्गीय सीभी राव की पत्नी सी शुभलक्ष्मी, बारीडीह विजया गार्डेन निवासी स्वर्गीय कृष्णा नंद सहाय की पत्नी शैलजा सिन्हा और सोनारी के स्वर्गीय अवतार सिंह की पत्नी नीलम शर्मा को सम्मानित किया गया.



