जमशेदपुर : भाजपा कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में गुरुवार, 14 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत कदमा प्रतिमा नगर में बस्तीवासियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया. इस अवसर पर कदमा मंडल महामंत्री अजय झा, उपाध्यक्ष भोला शर्मा, संजय शर्मा, संतोष सिंह, केएन ओझा, गणेश भूमिज, बिनोद रजक, राजाराम, सुनीता शर्मा, अनीता शर्मा, अंकुश, सुनील कुमार, अमित ठाकुर, गोपाल लोहार, शिव कुमार सहित अनेक बस्तीवासी उपस्थित रहे.



