आदित्यपुर: शनिवार तड़के सरायकेला खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत जागृति मैदान के उत्तरी छोर स्थित मुर्गा दुकान के पास से सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार सिंह रांची से यहां मालखाना का चार्ज देने आए थे. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि अरुण सिंह पूर्व में आरआईटी थाने में ही पदस्थापित थे और अगले साल सेवानिवृत होने वाले थे. शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने मुर्गा दुकान के पीछे उनका शव होने की सूचना दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.











