
जमशेदपुर: रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम आज जिस मुकाम पर है, उसके आसपास राज्य की कोई जिला शाखा नहीं है और कई मामले में यह राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है, उसके बावजुद हमें यह याद रखना है कि हमें हर कदम पर अपनी उचाइयों और सेवा भाव को याद रखना है ताकि हम इससे भी बेहतर को प्रेरित हो, क्योकि सुधार एक सतत प्रक्रिया है. जिला शाखा ने न सिर्फ सामुहिक प्रयास में अपना स्थान बनाया है, बल्कि अगर किसी एक को भी जरूरत पड़ी तो उसमें भी वहीं समर्पण दिखाकर उसे सही मुकाम तक पहुंचाने में श्रेष्ठता साबित की है. उक्त विचार जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष कर्ण सत्यार्थी ने यहां साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय ध्वजारोहण के अवसर पर व्यक्त किया. उन्होने कहा कि रेड क्रॉस के कार्यकर्ता, पेट्रन व अन्य सभी सदस्यों के परिश्रम का प्रतिफल रेड क्रॉस भवन है. (नीचे भी पढे़ं)

इस अवसर पर रेड क्रॉस के गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने वाले नेत्र ज्योति अभियान के वरीय चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, एसबीआई पेंशनर्स एसोसियेशन के महासचिव चमकसेन गुप्ता, समाजसेवी पूरबी घोष, एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस के चेयरमैन दिवाकर सिंह, रेड क्रॉस के पेट्रन उमेश काउंटिया, पेट्रन शंकर लाल गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सम्मानित किया. इस अवसर पर रेड क्रॉस के 209वें बैच में ट्रेनिंग कर सफल होने वाले अभ्यर्थियों तथा रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के माध्यम से इंटर्न मेघा बाग तथा शुभम ओम को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रदान किया. (नीचे भी पढे़ं)

कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण भाग टीबी मरीजों को 36वें महीने का पोषण किट प्रदान करने के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें उपायुक्त ने रेड क्रॉस के सदस्यों एवं उस समय उपस्थित गणमान्य नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत एक महीने का पोषण किट (पौष्टिक राशन) के साथ एक महीने का विटामिन प्रदान किया. कार्यक्रम के दौरान एसडीओ सह उपाध्यक्ष चन्द्रजीत सिंह, उप विकास आयुक्त भगिरथ प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धन्न्जय, रेड क्रॉस के वाईस प्रेसीडेंट विकास सिंह, सोना देवी युनिवर्सिटी के चांसलर प्रभाकर सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष पारीक, वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ जेएस बेदी, रेड क्रॉस के रक्तदान अभियान संयोजक अरुण बाकरेवाल, वरीय सदस्य चन्द्रमोहन सिंह, बीएनपी गुप्ता, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनन्द मूनका, महासचिव मानव केडिया, श्रवण देबुका, डीके घोष, डॉ राजर्षि शर्मा, दीपक भालोटिया, विकास अग्रवाल, कमल किशोर लड्डा, डीके घोष, दीपक मित्रा, नन्द किशोर अग्रवाल, नन्द किशोर वर्णवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, मनोज कुमार बागड़ी, बाबूलाल चक्रवर्ती, राकेश मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे भी पढे़ं)

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के संचालन व निर्देशन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया. सेवा कार्य में आज रेड क्रॉस कार्यकर्ता एम्बुलेंस के साथ जिला के मुख्य राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह में गोपाल मैदान में शामिल हुए, जहां दो एम्बुलेंस एवं 15 रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं ने बरसाती गर्मी से परेशान हो रहे परेड में शामिल जवानों एवं स्काउट एवं एनसीसी के बच्चों को मदद पहुंचाया. आज रेड क्रॉस ने 80 लीटर इलेक्ट्राल बनाकर यहां तैनात लोगों की सेवा की. इस दौरान कुछ बच्चों को एम्बुलेंस में एसी में बिठाया गया.











