सरायकेला: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. मालूम हो कि चंपाई सोरेन और रामदास सोरेन एक ही दल के नेता हुआ करते थे. झारखंड आंदोलन में दोनों नेताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ मिलकर लंबी लड़ाई लड़ी. मंत्रिमंडल में दोनों नेता साथ रहे. हालांकि, अब चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल हो गए हैं. (नीचे भी पढें)
मगर रामदास सोरेन के साथ बीते लम्हो को उन्होंने याद करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि रामदास बाबू मृदु भाषी नेता थे. उनके साथ बिताया गया समय याद आ रहा है. दु:ख के इस घड़ी में परिवार को संबल मिले और मृत आत्मा को शांति मिले ऐसी कामना करते हैं.











