नयी दिल्ली : इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है. रेड्डी का मुकाबला एनडीए के सीपी राधाकृष्णन से होगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रेड्डी के नाम की घोषणा की.आंध्र प्रदेश में जन्मे जस्टिस रेड्डी ने लॉ की पढ़ाई उस्मानिया यूनिवर्सिटी से पुरी की और वह फिर आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के अपर मुख्य न्यायाधीश बने. जस्टिस रेड्डी हाई कोर्ट में वर्ष 1993 से थे जबकि सुप्रीम कोर्ट में हुए करीब 4 साल से भी अधिक समय तक में जस्टिस की भूमिका में रहे. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा में गोवा के पहले लोकायुक्त बनाए गए थे जबकि गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस भी में रहे हैं. इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की घोषणा एनडीए के प्रत्याशी की घोषणा के दो दिन बाद हुई है. 21 अगस्त तक उम्मीदवार का नामांकन होना चाहिए. 9 सितम्बर को इसके लिए मतदान होगा. सीपी राधाकृष्णन को एनडीए का उम्मीदवार बनाया गया है. इस कारण टक्कर होना तय है. सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल है और झारखंड के पूर्व राज्यपाल है.











