चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के दुबराजपुर गांव की महिला और पुरूषों ने दो दिनों में श्रमदान कर सड़क किनारे उगी जंगली झाड़ियों की एक किमी तक साफ -सफाई की. महिलाओं ने कहा कि भंडारू गांव के सीमा से दुबराजपुर गांव तक कच्ची सड़क किनारे झाड़ियां उग आने से सड़क पर आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. (नीचे भी पढ़े)
कहा की अक्सर सड़क पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी, इसको देखते हुए गांव की महिलाओं ने श्रमदान कर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई करने का निर्णय लिया और रविवार और सोमवार को गांव की महिलाएं और पुरूषों ने श्रमदान कर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई की है. श्रमदान में नियती हांसदा, पार्वती मांडी, रेशम मांडी, दुलारी मांडी, छितामनी किस्कू, गुरूवारी किस्कू, सुनिता हांसदा, ठाकुरमनी मांडी, कुंती मांडी, गणेश मांडी, अर्जुन किस्कू, रबिन किस्कू, चुनुराम हांसदा समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.











