चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पुराना बाजार के डायट परिसर में शिक्षा विभाग से स्वीकृत चहारदीवारी निर्माण कार्य में संबंधित संवेदक द्वारा काफी अनियमितता बरती जा रही है. चहारदीवारी निर्माण में काले ईट का प्रयोग हो रहा है और लोकल सरिया और चिप्स का प्रयोग किया जा रहा है. लोगों ने कहा की काले ईट से निर्मित चहारदीवारी कुछ दिनों बाद ही ध्वस्त हो जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

कहा की चहारदीवारी निर्माण में प्रयोग ईट भी निम्न क्वालिटी का है. वहीं मजदूरों ने भी कम मजदूरी देने की बात कही. मजदूरों ने कहा कि महिला मजदूर (रेजा) और मजदूर दोनों को ही 300 रूपए मजदूरी दी जा रही है. इस संबंध में संवेदक हरीश भादत से दूरभाष पर संपर्क होने पर बताया की चहारदीवारी निर्माण कार्य की लागत 50 लाख है. कहा कि निर्माण कार्य प्राक्कलन के मुताबिक की जा रही है. वहीं विभाग के जेई सत्यजीत माइति ने कहा की निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता से की जा रही है,किसी प्रकार की त्रुटि नहीं है.











