जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी के रहने वाले शंकर सरकार को एमएसएमई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. नयी दिल्ली के एक होटल में स्टार इंटरनेशनल एमएसएमई फोरम की ओर से आयोजित एमएसएमई ग्लोबल समिट में शंकर सरकार को यह पुरस्कार मिला. (नीचे भी पढ़े)
इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड सेरेमनी में देशभर के 2500 प्रतिभागी शामिल हुए. ब्राइट-अप टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के एमडी 51 वर्षीय शंकर सरकार को यह अवॉर्ड विजेंद्र गुप्ता (दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष), दीपक वोहरा (पोलैंड में भारत के पूर्व राजदूत), रविकांत गर्ग (उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य), अकबर खान (अभिनेता और निर्देशक), और शरद कोहली (अर्थशास्त्री और केसीसी समूह के संस्थापक) ने संयुक्त रूप से दिया. मौके पर उनकी पत्नी रुअम विश्वास सरकार, प्रमोद सरकार व शक्ति गुहा मौजूद थे.











