जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बावनगोड़ा स्थित राजू मिष्ठान भंडार में बीती रात चोरी की नियत से चोर घुस आए. दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल होने के बाद जैसे ही उन्होंने इधर-उधर तलाश शुरू किया, तभी उनकी नजर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी. (नीचे भी पढ़े)
कैमरा देखते ही चोर घबरा गए और चेहरा छुपाते हुए तुरंत भाग खड़े हुए. अचानक हुई इस घटना से दुकान मालिक और स्थानीय लोग दहशत में हैं. गनीमत रही कि चोरी की कोई बड़ी वारदात नहीं हो पाई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.












