• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, November 4, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 23rd August 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 23 अगस्त 2025

May 6, 2026
in राशिफल
0
Horoscope Know Your Day saturday 23rd August 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 23 अगस्त 2025
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की झुंझलाहट दूर करने के लिए सबसे सटीक उपाय है। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की जरुरत है नहीं तो आप बॉस की नजरों में आपकी नकारात्मक छवि बन सकती है। आज आपका ऊर्जा-स्तर काफी अच्छा रहेगा। कुछ योजनाएं क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक मुनाफा पहुंचाएंगी। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से मिली आकस्मिक अच्छी खबर आपके पूरे परिवार के लिए प्रसन्नता के पल लाएगी। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

वृष राशि
धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है, इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और खास कामों के लिए है। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं। कहते हैं कि स्त्रियां शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे।

मिथुन राशि
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। घर के जरुरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरुर होगी लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए अवसर मिलेंगे। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे।

कर्क राशि
आज खुशियों से भरा अच्छा दिन है। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाकी सभी गीतों को भुलवा देगा। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी से निकटता आज आपको खुशी देगी।

सिंह राशि
भागम भाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बताएंगी। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें।

कन्या राशि
अनजाने ही आपका विचार किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। अपने मित्रों के माध्यम से आपका विशेष लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर लाभदायक रहेगा। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा बजाय इसके आपको दिमाग शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे भावनाओं से परिचित कराना चाहिए। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियां दे सकता है। उन सहकर्मियों का खास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक चीज न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आपकी बीती जिंदगी का कोई राज आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है।

तुला राशि
गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे उत्पन्न होने वाले शिशु को नुक़सान हो सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। पारंपरिक रस्में या कोई पावन आयोजन घर पर किया जाना चाहिए। प्यार के नजरिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज काफी दिगागी कसरत मुमकिन है। आपमें से कुछ शतरंज खेल सकते हैं, वर्ग-पहेली हल कर सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है।

वृश्चिक राशि
आज जिन लोगों की अब तक वेतन नहीं आयी है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन प्रसन्नचित कर देंगे। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएं। अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास तोहफा आपके खिन्न मन को खुश करने में काफी सहायक साबित होगा।

धनु राशि
भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। किसी भी चीज को अंतिम रूप देने से पहले अपने परिवार की राय लीजिए। महज आपका अपना निर्णय कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है। बेहतर परिणाम पाने के लिए परिवार में तालमेल बनाएं। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ अवश्य देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

मकर राशि
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। एक बार आप अपने हम कदम को हासिल कर लें, तो जिंदगी में किसी और की आवश्यकता नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। आज आपको रंग ज्यादा चटख नजर आएंगे, क्योंकि फिजाओं में प्यार का खुमार चढ़ रहा है।

कुंभ राशि
आज बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के ऐसा कोई भी काम न करें, जिससे आपको आर्थिक हानि हो। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। कार्यक्षेत्र में लोगों का नेतृत्व करें, क्योंकि आपकी निष्ठा आगे बढ़ने में मददगार सिद्ध होगी। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और अपनेपन से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

मीन राशि
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। परिवार के सदस्य कई चीजों की मांग कर सकते हैं। आप अचानक गुलाबों की खुश्बू से स्वयं को सराबोर पाएंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग शांत रखने की आवश्यकता है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम अवश्य देगा। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को खास बना सकती है।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Wednesday 4th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 4 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 4th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 4 नवंबर 2026

November 4, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 3rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 3 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 3rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 3 नवंबर 2026

November 2, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 2nd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 2 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 2nd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 2 नवंबर 2026

November 2, 2026
Next Post

Jharkhand weather alert : झारखंड में बारिश का कहर, अगले 48 घंटे भारी, जमशेदपुर समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Saraikela heavy rain effect - खरसावां व राजनगर में भारी बारिश ने मचाई तबाही, कच्चा मकान गिरने से दो मासूम सहित तीन की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल

Jamshedpur flood alert : जमशेदपुर फिर आयी बाढ़ की चपेट में, खरकई और स्वर्णरेखा नदी फिर से खतरे के निशान के ऊपर बहने लगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान 62 वर्षीय महिला उजाला देवी की मौत...

Horoscope Know Your Day Wednesday 4th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 4 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Wednesday 4th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 4 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

मेष राशिभविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। जिसपर...

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम के गायनिक वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा, परिजनों और होमगार्ड जवानों में तीखी नोकझोंक

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम के गायनिक वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा, परिजनों और होमगार्ड जवानों में तीखी नोकझोंक

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में मंगलवार रात मरीजों के परिजनों की भीड़ को...

Jamshedpur family dispute – उलीडीह में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, एक की हालत नाजुक

Jamshedpur family dispute – उलीडीह में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, एक की हालत नाजुक

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित केदार बगान में मंगलवार को एक दिल दहला देने...

Tata steel employees good news : टाटा स्टील में नेशनल पेंशन सिस्टम लागू, कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग हुई आसान, टाटा स्टील की इन सारी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Tata steel employees good news : टाटा स्टील में नेशनल पेंशन सिस्टम लागू, कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग हुई आसान, टाटा स्टील की इन सारी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

by Team Sharp Bharat A
November 3, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए...

Tata steel employees dream home : टाटा स्टील के कर्मचारियों का होगा ”अपना घर”, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी की पहल रंग लायी, एमडी ने टिस्को इंप्लाइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी का किया पुर्नगठन

Tata steel employees dream home : टाटा स्टील के कर्मचारियों का होगा ”अपना घर”, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी की पहल रंग लायी, एमडी ने टिस्को इंप्लाइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी का किया पुर्नगठन

by Team Sharp Bharat A
November 3, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने घर को लेकर चल रही कवायद को एक बार फिर से पंख...

Jamshedpur police arrests 10 accused in special drive : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, मानव तस्करी आदि के 10 आरोपी किये गए गिरफ्तार

Jamshedpur police arrests 10 accused in special drive : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, मानव तस्करी आदि के 10 आरोपी किये गए गिरफ्तार

by Team Sharp Bharat D
November 3, 2026

जमशेदपुर : आगामी दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने अपराधियों और...

jamshedpur mp in delhi : जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो रेल मंत्री कार्यालय के कार्यकारी निदेशक से मिले, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चलती रहेगी, टाटा से बेंगलुरु व दिल्ली के लिए स्लीपर वंदे भारत की मांग, बेंगलुरु जाने वाली ट्रेनों के फेरे बढ़ाने पर बनी सहमति, चाकुलिया स्टेशन पर शालीमार-खातीपुरा एक्सप्रेस के ठहराव का आश्वासन

by Team Sharp Bharat K
November 3, 2026

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यालय में कार्यकारी निदेशक...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम के गायनिक वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा, परिजनों और होमगार्ड जवानों में तीखी नोकझोंक

Jamshedpur family dispute – उलीडीह में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, एक की हालत नाजुक

Tata steel employees good news : टाटा स्टील में नेशनल पेंशन सिस्टम लागू, कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग हुई आसान, टाटा स्टील की इन सारी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Tata steel employees dream home : टाटा स्टील के कर्मचारियों का होगा ”अपना घर”, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी की पहल रंग लायी, एमडी ने टिस्को इंप्लाइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी का किया पुर्नगठन

Jamshedpur police arrests 10 accused in special drive : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, मानव तस्करी आदि के 10 आरोपी किये गए गिरफ्तार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News