
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह शिव मंदिर के पास रहने वाली 40 वर्षीय टुंपा डे ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. टुंपा डे मॉडल स्कूल की टीचर थी. उसके पति बाबू डे जब घर पर नहीं थे तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसके दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की) है. (नीचे देखे पूरी खबर)
बताया जाता है जब घर में लोग पहुंचे तो शाम के वक्त लोगों ने देखा कि उक्त महिला फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी है. उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसको सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी जान चली गई थी. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बता दे कि बीते 48 घंटे के भीतर शहर में मेडिकल छात्र, आटो चालक, शिक्षिका समेत चार ने आत्महत्या कर ली.












