जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर के गोविंदपुर मंडल की बैठक स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस बैठक में नुवोको सीमेंट प्लांट के द्वारा सीएसआर के तहत कोई भी जनहित में कार्य नहीं किया जाता है. इन्हीं विषयों को लेकर कंपनी के विरोध में जन आंदोलन करने हेतु विचार विमर्श किया गया. इसमें अनेक प्रकार का जन समस्या जनता के द्वारा विचार आया. नुवोको कंपनी के अड़ियल रवैया के कारण एक स्वर में सभी स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि कंपनी के विरोध में हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, उपाध्यक्ष संजीव सिंह एवं राजीव सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, मीडिया आइटीसेल प्रभारी विनोद सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य कमलेश सिंह एवं जुगनू वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मधु सिंह, जेपी सिंह, सतीश मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य अंजय सिंह भोला, सतीश सक्सेना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ एवं गोविंदपुर मंडल के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे. बैठक का संचालन मंडल महामंत्री शिवजी प्रसाद जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल मंत्री जगदीश मिश्रा ने दिया.



