रांची : झारखंड की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम ने प्रत्यर्पण की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद खूंखार गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को अजरबैजान से रांची ले आई. एटीएस उसे आज रामगढ़ कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी. कुख्यात अमन साहू गिरोह के अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को लेकर झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता की टीम शनिवार को अजरबैजान से लेकर भारत पहुंची. मयंक सिंह, जिसका असली नाम सुनील सिंह मीणा है, लंबे समय से फरार चल रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड में कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित होने के कारण उस पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. इसी नोटिस के आधार पर उसे 29 अक्तूबर 2024 को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था. पिछले कई महीनों से चल रही कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रियाओं के बाद अब उसे भारत लाने की राह प्रशस्त हुई. एटीएस के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मयंक सिंह को अजरबैजान प्रशासन बाकू में झारखंड एटीएस को सौंपी, तब उसे लेकर टीम दिल्ली रवाना हुई. इसके बाद टीम उसे झारखंड लेकर आयी. एटीएस की तीन सदस्यीय टीम एसपी के नेतृत्व में अजरबैजान की राजधानी बाकू में है. यहीं पर अजरबैजान प्रशासन गैंगस्टर मयंक सिंह को भारतीय टीम को सौंपी. इसके बाद टीम उसे लेकर पहले दिल्ली पहुंची और फिर वहां से उसे झारखंड लाया गया.



