जमशेदपुर : जमशेदपुर के मिर्जाडीह फुटबॉल मैदान में रविवार को र्मिजाडीह बांध के विस्थापितों एवं रैयतों की एक संयुक्त बैठक हुई. बैठक में विगत 4 अगस्त को र्मिजाडीह के रैयत के निर्माणाधीन मकान को बिना किसी सरकारी नोटिस या आदेश के मनमाने ढंग से तोड़े जाने का तीव्र विरोध किया गया. बैठक में इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई एवं अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सर्वसम्मति से आगामी 23 सितम्बर, 2025 को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन सह विशाल जन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया.इस आंदोलन में टाटा स्टील से विस्थापित एवं झारखंड राज्य के विभिन्न विस्थापित आंदोलनों से जुड़े नेताओं को आमंत्रित करने का निर्णय भी लिया गया. अनुमान है कि र्मिजाडीह बांध विस्थापित एवं रैयत समुदाय से जुड़े प्रत्येक पंचायत और गांव से आदिवासी-मूलवासी जुलूस में शामिल होंगे. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन और तेज किया जाएगा. इसके अलावा बैठक में कहा गया कि सरकार और प्रशासन को अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ तुरत कार्रवाई करनी चाहिए. बैठक में कहा गया कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो इस आंदोलन को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा.



