जमशेदपुर : इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, माइंस एंड इंजीनियरिंग इम्प्लाइज फेडरेशन की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक 25 और 26 अगस्त को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होगी. दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में पूरे देश से 200 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे. रविवार को इसकी जानकारी टाटा स्टील इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेस श्रमिक यूनियन कार्यालय में फेडरेशन के महासचिव रघुनाथ पांडेय ने दी.(नीचे भी पढ़े)
प्रेस वार्ता में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष डॉ शाहनवाज आलम, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, कमल किशोर अग्रवाल, टाटा स्टील इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेस श्रमिक यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, संजू महतो, रविकांत शुक्ला आदि मौजूद थे. .(नीचे भी पढ़े)
रघुनाथ पाण्डेय ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक दो दिन होगी. दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक को फेडरेशन में भाग लेने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर शहर आ रहे है. दो दिन के सत्र में दूसरे दिन टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन संबोधित करेंगे. सत्र समाप्ति के बाद दूसरे दिन फेडरेशन का चुनाव होगा और नयी कार्यकारिणी की घोषणा की जायेगी. बैठक में शहर के सभी कंपनियों के एमडी, प्लांट हेड और यूनियन के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे. सत्र समाप्ति के उपरांत दोपहर में झारखंड इंटक कार्यकारिणी की बैठक भी होगी.



