जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान के तहत जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड के बागबेड़ा मण्डल, करनडीह-घाघीडीह मण्डल के तीन पंचायत कांग्रेस कमिटी का विस्तार किया गया.संगठन सृजन बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक ज्योति सिंह मथारू वाईस चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग झारखण्ड सरकार एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए.बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सभी प्रखण्ड पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं से परिचित कराते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है. इसी क्रम में हम सभी और जिला पर्यवेक्षक पंचायतों में पहुंचें है. मुख्य अतिथि श्री मथारु ने पंचायत कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों पर निकल चुकें है. (नीचे भी पढ़े)

अब आप सभी पंचायत कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी जनता के बीच कांग्रेस पार्टी का प्रचार-प्रसार करें, उनके समस्याओं का समाधान करें. विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, बागबेड़ा मण्डल पर्यवेक्षक महेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने की. अतिथियों का स्वागत बागबेड़ा मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव, करनडीह-घाघीडीह मण्डल अध्यक्ष रंजन सिंह, टाटानगर मण्डल अध्यक्ष मनोज मिश्र (मुन्ना) मण्डल पर्यवेक्षक सुरज मुण्डा ने किया.पंचायत कमिटी के विस्तार में बागबेड़ा मध्य ग्राम पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर करम दयाल मुण्डा, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सहदेव उपाध्यक्ष महामंत्री में शशि कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, सोनू कालिंदी, सोनू सरदार सुरेंद्र प्रसाद, निशा कुमारी महादेव, को अमित मुर्मू, राजकुमार कालिंदी,बागबेड़ा कॉलोनी ग्राम पंचायत के अध्यक्ष भवनाथ सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, विक्की कुमार ओझा, महामंत्री में पप्पू कुमार, कृष्ण कुमार, अभिलाष कुमार, प्रणव कुमार शर्मा, राजू कुमार, किशोर यादव, पिंकी देवी, विजेंद्र उपाध्यक्ष राजेश सिंह,पश्चिम कीताडीह ग्राम पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर सोनी कुमारी, उपाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर, दीपक कुमार साहू, महामंत्री में सूरज नारायण सिंह सविता कक्षा, विजय कुमार, सत्यनारायण ठाकुर, करण कुमार पासवान, अशोक कुमार, आर्यन कुमार, बसंत कुमार, रवि चौबे को नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन की जिम्मेवारी सौंप गई.



