जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित विद्यापति परिसर में रविवार को मिथिला सांस्कृतिक परिषद् की आमसभा आयोजित हुई. संस्था के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण झा, जीवछ झा, वर्तमान अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा एवं कोषाध्यक्ष रंजीत झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर बैठक की विधिवत शुरुआत की. इसके पश्चात सभी सदस्यों ने विद्यापति के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये, जिसके पश्चात विपिन झा ने स्वस्तिवाचन किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के आरम्भ में पूर्व मुख्यमंत्री स्व शिबू सोरेन, पूर्व मंत्री रामदास सोरेन एवं संस्था के दिवंगत हो चुके आजीवन सदस्यों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसके बाद महासचिव शिवचंद्र झा ने आमसभा में पधारे आजीवन सदस्यों का स्वागत किया. सहायक महासचिव राजेंद्र कुमार कर्ण ने विगत वर्ष की कार्यवाहियों को पढ़ कर सुनाया जिसे आम सदस्यों द्वारा पारित कर दिया गया. महासचिव ने अपने प्रतिवेदन में वर्ष भर की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य की योजनाओं की चर्चा की. कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
आजीवन सदस्यत के प्रश्न एवं सुझाव में शुभंकर मिश्र, प्रमोद मिश्र, गुणानन्द झा, अनिल झा, अशोक मिश्र, कौशल मिश्र, हरेराम झा, रूबी झा एवं भरत झा के साथ ही अनेक आजीवन सदस्यों ने अपने विचार रखे. लक्ष्मण झा, शुभंकर मिश्र एवं जीवछ झा ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए वर्तमान कार्यकारिणी सहित शीर्ष नेतृत्व को कार्य करने की सलाह दी. अध्यक्षीय संबोधन में मोहन ठाकुर एवं आजीवन सदस्यों के प्रश्न का जवाब महासचिव धर्मेश कुमार झा ने दिया. कार्यक्रम का संचालन राजेश झा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष आकाश मिश्र ने किया. आम सभा में समस्त कार्यकारिणी के अलावा पूर्व महासचिव सुजीत झा एवं गणमान्य आजीवन सदस्य उपस्थित रहे. लगभग तीन धंटे चली आमसभा को सफल बनाने में पंकज राय, दिलीप झा, अनिल झा, मिथिलेश झा, गोपाल चौधरी, किशोर मिश्र, अमित चौधरी, अखिलेश झा, राजीव मिश्रा, चंद्रभाल झा, विवेकानंद झा, कैलाश झा, ललन चौधरी, प्रमोद झा, अमर झा, अनिल मिश्र, माला चौधरी, सोमनाथ मिश्र, प्रमोद कुमार दास के अलावा अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई.



