जमशेदपुर : यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी श्रीनिवासन का रांची एयरपोर्ट पर यूथ इंटक राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज के नेतृत्व में ढोल नगाड़ो के साथ जोरदार स्वागत किया गया. इसमें मुख्य रूप से यूथ इंटक जिला अध्यक्ष, जमशेदपुर अभिनंदन सिंह, कोषाध्यक्ष सीएसपी सिंह एवं तमाम यूथ इंटक के कार्यकर्ता मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़े)
रांची एयरपोर्ट से निकालने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान कांड्रा टोल ब्रिज के पास ब्रेक इंडिया के कर्मचारियों द्वारा किया जाऐगा. उसके बाद जमशेदपुर के टाटा स्टील के चमरिया गेस्ट हाउस मे यूथ इंटक के कार्यकर्ताओं द्वारा भी अभिनंदन किया जाना है.



