चाकुलिया : सोमवार की देर शाम को चाकुलिया वन विभाग कार्यालय में वन विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. डीएफओ सबा आलम अंसारी और प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने संयुक्त रूप से एक हाथी बचाव वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि यह विशेष वाहन हाथियों के लिए चलाए जाने वाले राहत और बचाव कार्यों में बहुत मददगार साबित होगा. यह पहल मानव-हाथी संघर्ष को कम करने और हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है. इस अवसर पर प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह के अलावा दलमा के रेंजर दिनेश चंद्रा और जमशेदपुर प्रमंडल के जेपी जांगिर भी मौजूद थे.



