बोड़ाम : बोड़ाम थाना क्षेत्र के भूला मोड़ के समीप सोमवार को दो बाइको के बीच हुई टक्कर में पटमदा से सटे पश्चिम बंगाल के सिरका गांव निवासी विष्णुपद कुंभकार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना में उनके एक पैर की हड्डी टूट गई. जबकि दूसरी बाइक पर सवार डूंगरीडीह निवासी युवक सुनील मुर्मू को भी हल्की चोट लगी है. सूत्रों के अनुसार सिरका निवासी विष्णुपद बाइक से अकेले ही बेलडीह स्थित ससुराल जा रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय लोगों के अनुसार डूंगरीडीह निवासी युवक हेडफोन पर बात करते हुए तेज गति से विपरीत दिशा से आ रहा था. इस दौरान सुनील मुर्मू की अनियंत्रित बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी. जिससे दोनों युवक सड़क पर ही गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवकों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. सिरका निवासी युवक को परिजनों ने बेहतर इलाज हेतु एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है.



