जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी का त्योहार एक दिन पूर्व ही 26 अगस्त मंगलवार को भक्ति पूर्ण माहौल में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस शुभ अवसर पर विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता भगवान गणेश के स्वागत में विद्यालय परिसर को रंगीन झालरों से सुचारू रूप से सजाया गया. इसके पश्चात बच्चों ने उकेरी गणपति बप्पा की तस्वीर. कार्यक्रम की शुरुआत एक ज्ञानवर्धक स्पीच से हुई जिसके माध्यम से उनके (भगवान गणेश) के प्रथम पूज्य होने के कारण और उनकी शारीरिक बनावट से हमें मिलने वाली शिक्षा के विषय में बताया गया. (नीचे भी पढ़े)
तत्पश्चात नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई गणेश वंदना और नृत्य की प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया और यह एहसास दिलाया कि यह न सिर्फ एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि हमारे संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ने का एक सुंदर प्रयास भी है. इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम हर्ष भरे माहौल में सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं के उपस्थिति में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ.



