जमशेदपुर : आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) अध्यक्ष के नेतृत्व मे उपायुक्त क़ो ज्ञापन के माध्यम से जमशेदपुर में आए दिन तरह-तरह के नियम बनाकर पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन को जात के नाम पर प्रताड़ित किया जाता है. पिछले दो दिनों से सभी राजनितिक दलों के नेताओं की गाड़ियों से झंडा उतारकर जुर्माना वसूला जा रहा है एवं वरीय पदाधिकारियों से पूछने पर उच्च न्यायालय का हवाला दिया जा रहा है. जमशेदपुर शहर में पार्किंग के नाम पर भी आमजन के लिए कठोर नियम एवं खासजन के लिए सहानुभूति दिखाया जा रहा है. इन लोगों ने बताया कि वाहन में झंडा, काला शीशा, प्रेशर हॉर्न हटाने को लेकर पुलिस अचानक सड़क पर उतरकर गाड़ियों की धर-पकड़ शुरू कर देती है और जनप्रतिनिधियों के साथ गलत सलूक करने लगती है और एक घंटे का समय भी नहीं देती है. वहीं अगर ऑटो चालकों को लेकर अगर कोई नियम बनता है तो पुलिस प्रशासन शहर के सभी ऑटो चालकों को बुलाकर बैठकर नियम का पालन करने हेतु समय दिया जाता है परन्तु हम सभी दलों के जनप्रतिनिधियों बगैर सूचित किये झंडा लगी गाड़ियों से जुर्माना वसूलना शुरू कर दिया जाता है. ( नीचे भी पढ़ें)
इसकी जांच की जाये. अगर जनप्रतिनिधियों की गाड़ी पर झंडा, बोर्ड लगाना मना है तो सभी निजी वाहनों पर आगे पुलिस का बोर्ड, काला शीशा लगाकर पुलिस के परिवार वालो के चलने पर भी रोक लगाई जाए. आम आदमी के वाहनों का अगर प्रदूषण प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस पेपर एक दिन भी फेल हो जाता है तो उसको तुरंत जुर्माना के नाम पर रसीद काट दिया जाता है और पुलिस प्रशासन की कई गाड़ियां जो वर्षों से इंश्योरेंस फेल है प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं बनाए हैं. गाड़ी की अवधि समाप्त हो गई है, गहरी काला शीशा लगा हुआ है,थाना में चोरी के नाम पर जप्त की गई गाड़ियों का इस्तेमाल करना एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा बगैर नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल हो रही है जिससे बहुत बड़ा राजस्व का नुकसान हो रहा है वैसे पुलिस पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन की गाड़ियों को जप्त कर जुर्माना वसूला जाये. जमशेदपुर शहर में नो पार्किंग के नाम पर छोटे एवं मझोले दुकानदारों के ग्राहक अगर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर समान खरीदने जाते है तो वैसे वाहन मालिकों को जुर्माना कर दिया जाता है. ( नीचे भी पढ़ें)
ऐसे छोटे दुकानदारों को पुलिस द्वारा धमकी दिया जाता है परन्तु इसी शहर में पीएम मॉल, जो एक बड़े रसूखदार व्यक्ति का है, के सामने आधी सड़क घेरकर पार्किंग कराई जाती हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है उस सड़क से अविलंब पार्किंग हटा सड़क खाली कराई जाए. टाटानगर रेलवे स्टेशन से बागबेड़ा जाने वाली सड़क, टाटानगर बाहरी गेट (चाईबासा बस स्टैंड के पास से करनडीह चौक तक की सड़क, स्टार टाकीज बर्मामाइंस से केस्ला पब्लिक स्कूल जानेवाले एवं बर्मामाइंस गुरुद्वारा जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है जिस से कभी भी एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है इसका जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए. ( नीचे भी पढ़ें)
उक्त अवसर पर पूर्व मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि जितनी तत्परता यातायात पुलिस राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के साथ दिखा रही है, उतनी ततपरता शहर पर दौड़ रही पुलिस अधिकारियों के वाहनो की कागज़ात दुरस्त हो जाती तो फिर समझते लेकिन ये हेमंत सरकार के झामुमो कार्यकर्ता बनकर आम जनता के साथ आमनवीय व्यवहार कर रहे हैं जिसे आजसू कतई बर्दास्त नहीं करेंगी. कार्यक्रम का नेतृत्व कर आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया. ज्ञापन देने वालों मे सांसद विद्युत वरन महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, धनेश कर्मकार, अप्पू तिवारी, ललन झा, मंगल टुडू, चन्द्रश्वर पांडेय, विमल मौर्या, मंटू शुक्ला, अमित महतो, मनोज महतो, ललित सिंह, प्रवीण प्रसाद, मुन्ना भाई, राहुल दास समेत अन्य मौजूद रहे.



