जमशेदपुर : मंगलवार को जमशेदपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में झारखंड प्रदेश इंटक की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर जी संजीव रेड्डी उपस्थित रहे. उनके साथ-साथ राष्ट्रीय महामंत्री संजय सिंह भी उपस्थित थे. सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कार्यकारिणी बैठक की शुरुआत की गई. बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मजदूर नेता और प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने किया. बैठक में पहले पिछली मीटिंग से लेकर के अभी तक के बीच में दिवंगत नेताओं की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसके उपरांत राकेश्वर पांडेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संजय सिंह सम्मानित किया गया. इसके बाद प्रदेश इंटक के महामंत्री सतीश सिंह ने 3 जुलाई 2022 को संपन्न पिछली मीटिंग का मिनट्स पढ़कर पूरे कार्यकारिणी को सुनाया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. उसके बाद कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने पूरे आय व्यय का ब्योरा सौंपा. इसको भी सर्वम्मति से पारित किया गया. इसके साथ ही उन्होंने झारखंड इंटक से संबंधित यूनियनों द्वारा सम्बद्धता शुल्क नहीं मिलने का भी मुद्दा उठाया एवं सभी कार्यकारिणी के सदस्यों एवं यूनियन से जुड़े हुए नेताओं से आग्रह किया कि झारखंड इंटक का बकाया सम्बद्धता शुल्क समय पर भुगतान करने की करें ताकि संगठन को और मजबूती के साथ चलाए जा सके. इसके उपरांत कार्यकारिणी को बीएन चौबे, रघुनाथ पांडेय, आर रवि प्रसाद, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू, नागेंद्र कुमार, टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, सुरेश चंद्र झा कई अन्य प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया एवं अपने विचारों को रखा. इस मौके पर राकेश्वर पांडेय ने कहा कि झारखंड इंटक लगातार मजदूरों के बीच रहकर उनके दुख सुख का साथी बनाकर उनकी समस्याओं को निराकरण करने का प्रयास कर रही है. संगठित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान प्रबंधन के साथ बैठकर एवं असंगठित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान आंदोलन कर उसका रास्ता निकालने का काम किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि हम सभी डॉ जी संजीव रेड्डी के विचारों को आगे बढाते हुए एकजुट हो करके प्रदेश में इंटक को और मजबूती प्रदान करने का काम करें. साथ ही उन्होंने कार्यकारिणी के समक्ष यह प्रस्ताव लाया कि पिछली कमेटी के 3 साल होने के पश्चात अब उसके चुनाव कराने का समय आ गया है, तो उन्होंने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीव रेड्डी को अधिकृत करने का आग्रह हाउस के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से पूरे कार्यकारिणी के सदस्य ने पारित किया और डॉ जी संजीव रेड्डी को झारखंड इंटक का चुनाव करने संबंधित निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया एवं उनसे झारखंड की मजबूती के लिए जो भी निर्णय और लेंगे उसे स्वीकार करने का प्रस्ताव पारित किया गया. डॉ जी संजीव रेड्डी ने इस मौके पर कहा कि राज्य इंटक हमेशा गरीबों मजदूरों के बीच रहकर काम करती है इसीलिए उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में हमें मजदूरों के अधिकार को सुरक्षित रखते हुए नए-नए संसाधनों को खोजने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि संगठित क्षेत्र के मजदूरों और असंगठित क्षेत्र के मजदूर दोनों की समस्याएं अलग-अलग होती है. आज के समय में प्रदेश इंटक को उन दोनों की समस्याओं को और मजबूती से उठाने और समाधान करने की जरूरत है. (नीचे भी पढ़ें)
डॉक्टर रेड्डी ने कहा कि झारखंड इंटक बहुत ही मजबूती के साथ काम कर रही है. आप सभी मिलजुल कर एक दूसरे का साथ दें ताकि झारखंड में संगठन को और अधिक धारदार एवं सशक्त बनाया जा सके. अंत में महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती देवीका सिंह जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया. सभा में मुख्य रूप से प्रदेश इंटक के विनोद राय, विजय खान, श्रीकांत सिंह, पंकज सिंह, परविंदर सिंह, महेंद्र मिश्रा, पिंटू श्रीवास्तव, दिलीप भारद्वाज, लीलाधर सिंह, रामाश्रय प्रसाद, शाहनवाज रफीक, उषा सिंह, मनोज सिन्हा, नूरजहां वारसी, नितेश राज, ददन सिंह, अजय सिंह, अजय कुमार, अनंत मिश्रा, जयंती दास, शिखा चौधरी सहित काफी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.



