जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी रोड नंबर 09 स्थित यंग बॉयज़ क्लब की ऐतिहासिक मां काली पूजा इस वर्ष अपने गोल्डन जुबली वर्ष में प्रवेश कर रही है. बुधवार को गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर 22 फीट ऊंची मां भद्रकाली की प्रतिमा और थीम आधारित भव्य पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं खूंटी पूजन विधिवत संपन्न हुआ. पूजन कार्य पुरोहित स्वपन भट्टाचार्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया. इसके साथ ही पंडाल निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गयी. 50वें वर्ष में पहली बार पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा थीम आधारित विराट पंडाल का निर्माण किया जाएगा, जो इस बार प्रतिमा के साथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा. कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा नेता दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, शंभु सिंह, आशुतोष सिंह, जिला पार्षद कविता परमार, मंजू सिंह, सिद्धेश सिंह, राजेंद्र सिंह, झामुमो नेता पवन सिंह, बबन राय और अंकित आनंद मौजूद रहे. (नीचे भी पढे़ं)

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, महासचिव प्रदीप राजवार, कोषाध्यक्ष लोकेश प्रसाद समेत रजीत सिंह सन्नी, विशाल सिंह, धीरज मिश्रा, नवीन सोलंकी, नंदू सिंह, शशि कुमार, शशिकांत, संतोष मिश्रा, आलोक कुमार, अभिनव, विराट, हिमांशु, भावेश मिश्रा, रंजीत मिश्रा, रोहित सिंह, सुमंत मिश्रा, निखिल, निहाल, निशांत, अभय पांडेय, बाबू राव, अरविंद पांडेय, नीरज पांडेय, सुमित जैसवाल, अमरनाथ सिंह, नंदू सरदार समेत बड़ी संख्या में सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे. यंग बॉयज़ क्लब के अध्यक्ष पप्पू मिश्रा ने श्रद्धालुओं से अपील किया कि गोल्डन जुबली वर्ष की यह पूजा ऐतिहासिक रूप से सफल और विराट हो, इसके लिए सभी मिलकर सहयोग करें. पांच दशकों से निरंतर चली आ रही यह पूजा अब सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के रूप में स्थापित हो चुकी है.




