जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के धनियाखली ग्रामीण नर्सिंग होम की मालिक शिउली डे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी को पत्र लिखकर एक व्यक्ति पर 1,50,000 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. शिकायत के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के पूर्व महासचिव एसआर मिश्रा ने उनकी बेटी को कोलकाता के गार्डनरीच स्थित रेलवे अस्पताल में लैब टेक्नीशियन की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और चार किश्तों में कुल 1.50 लाख लिए. भुगतान के बावजूद न नौकरी मिली, न प्रशिक्षण, न ही पैसा लौटा. (नीचे भी पढे़ं)
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बाद में श्री मिश्रा ने संपर्क भी बंद कर दिया. श्री डे ने रेलवे प्रशासन से मिश्रा की वास्तविकता की जांच करने, कानूनी कार्रवाई करने और राशि वापसी की मांग की है. शिकायत की प्रतियां रेलवे यूनियन नेताओं और अधिकारियों को भी भेजी गई हैं.



