जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी वेस्ट दुर्गा पूजा समिति ने बुधवार को तरुण संघ क्लब मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन किया गया. यह पंडाल का 52वां वर्ष है. इस वर्ष भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण होगा. पुजारी आदित्य भट्टाचार्जी ने पूजा अर्चना करवाई और नारियल फोड़कर वैदिक मंत्रोच्चार से भूमि पूजन कराया. (नीचे भी पढे़ं)

मौके पर कमेटी के मार्गदर्शन में समिति अध्यक्ष पी प्रभाकर राव, क्लब अध्यक्ष तपन कुमार गुप्ता, समाज सेविका पूर्वी घोष, सारदा संघ की जेनरल सेक्रेटरी झरना कर के अलावा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.



