चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पानिबांका गांव में बुधवार को गणेशोत्सव के अवसर पर पंडाल में गणपति बप्पा को स्थापित कर विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की गई. गणेश पूजा के अवसर पर पुरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया और भक्तों में उल्लास का माहौल है. पूजा कमेटी द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर खास आकर्षण का केंद्र श्रीगणेश जी की भव्य मूर्ति, जिसे विशेष के थीम में बनाया गया था.(नीचे भी पढ़े)
इस अद्भुत मूर्ति ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा और गणेश दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ हुआ.पूजा को सफल बनाने में लोकेश राणा, रोबिन राणा, अमरेंद्र पैड़ा, ऋषिकेश गिरी, पुलिन राणा, कमलेश घटवारी, सुव्रत राऊत, संदीप महाकुड, सोहम राणा,बापी राज राणा,अरूप राणा, सुमन दास, घनश्याम गिरि, स्वपन दास, गोलक राणा, अपु राणा समेत अन्य सदस्य जुटे हुए हैं.



