जमशेदपुर : भाजपा सुंदरनगर मंडल की बैठक परसुडीह लोकनाथ भवन में मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला भाजपा नेता एवं सुंदर नगर मंडल के प्रभारी सुबोध झा ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जल संकट एवं बिजली कटौती को लेकर 7 मई को जमशेदपुर के जिला भाजपा द्वारा उपायुक्त कार्यालय घेराव में भारी से भारी संख्या के साथ प्रातः 10 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने की अपील की. सुबोध झा ने कहा कि बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है. 2 लाख 25 हजार जनता 11 वर्षों से बूंद बूंद पानी को तरस रही है. भारत सरकार और वर्ल्ड बैंक के करोड़ों रुपए का गबन हो चुका है. मंडल अध्यक्ष अपने क्षेत्र में पानी और बिजली की कहां-कहां क्या समस्याएं हैं उसकी पूरी सूची जिला भाजपा को सौंप दे. बैठक में अपना विचार रखते हुए पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने जिला एवं मंडल के नए पदाधिकारी को बधाई दी. उन्होंने बताया कि उनके समय में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास हुआ था, जो आज तक लंबित है. (नीचे भी पढ़े)

भाजपा द्वारा जो निर्णय लिया गया है, हम सभी भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता हजारों हजार की संख्या में जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे और जब तक बागबेड़ा बेहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना धरातल पर नहीं आती है. जोरदार तरीके से आंदोलन जारी रहेगा. जिस प्रकार से भाजपा कार्यकर्ता बंगाल में भाजपा सरकार बनाने के लिए जोरदार तरीके से प्रयास किया और सफल हुए इस प्रकार से झारखंड में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस कि भ्रष्टाचार सरकार को उखाड़ फेंकना है. भाजपा की नेता और पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने कहा कि बरसों से आंदोलनकारी जिला भाजपा नेता सुबोध झा वर्षों से क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए लड़ाई लड़ते आ रहे हैं. इस बार भाजपा इस योजना को धरातल पर उतर कर रहेगी और सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी. भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र राय, जिला उपाध्यक्ष रूबी झा, जिला परिषद की सदस्य कुसुम पूर्ति, भाजपा जिला के मंत्री तन्मय झा, रीना सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य राणा डे ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाने का आग्रह किया. (नीचे भी पढ़े)
भाजपा सुंदरनगर मंडल के अध्यक्ष अमित मिश्रा ने जिला से आए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों मंडल प्रभारी एवं सुंदरनगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी को अंगवस्त्र एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किये और सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपायुक्त कार्यालय प्रदर्शन में भाग लेने को कहा. बैठक का संचालन युवा मोर्चा प्रदेश के कार्यालय मंत्री प्रदीप मुखर्जी और मंडल के महामंत्री ईश्वर सोरेन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. बैठक में उपरोक्त सभी लोगों के साथ संजीत चौरसिया, सोमनाथ चक्रवर्ती, भारती देवी, अनीता सिंह, सरिता टुडू, राणा डे, प्रदीप मुखर्जी, बांके बिहारी सिंह, संतोष प्रजापति एवं मंडल के सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे.







