पोटका : झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी इंटरमीडिएट (आर्टस) के परीक्षाफल में पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने शत प्रतिशत सफलता हासिल की है. इस परीक्षा में विद्यालय के 79 छात्राओ ने परीक्षा दी थी जिनमे से 78 छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. छात्रा द्वितीय स्थान पर रही है. (नीचे भी पढ़े)
विद्यालय की टॉप पांच छात्राओं में मालती टुडू (89.80 प्रतिशत),पायल बारीक (87.80), मंदोदरी भंज(87.20) ,बुलटी नन्दी (87.00) एवं केसरला सरदार (86.60) प्रतिशत अंक हासिल किया है . इंटर की परीक्षा का बेहतर परिणाम आने पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्राओं को बधाई दी है .







