चाकुलिया : चाकुलिया मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय से इस वर्ष इंटर साइंस की परीक्षा में कुल 50 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी. उनमें से सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं.साइंस में आकाश महतो 461 अंक लाकर विद्यालय टॉपर हुए हैं, जबकि मनिका महतो 459 अंक लाकर द्वितीय एवं दीपिका गोप 454 अंक लाकर तृतीय टॉपर बनी हैं. वहीं इंटर कला की परीक्षा में विद्यालय से 376 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 277 प्रथम श्रेणी, 93 द्वितीय श्रेणी और 3 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस बार शत प्रतिशत रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इंटर कला में नीलिमा महतो 440 अंक लाकर विद्यालय टॉपर हुईं हैं. वहीं नंदिनी महतो 439 अंक लाकर द्वितीय और जानकी महतो 432 अंक लाकर तृतीय टॉपर हुईं हैं. विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत होने पर विद्यालय के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.







