
गालूडीह: गालूडीह बराज परिसर में संचालित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का इंटर कॉमर्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है. वार्डन अंजनी कुमारी ने बताया कि विद्यालय कि रीता रानी महतो ने 83.40 प्रतिशत (417) अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनी है.(नीचे भी पढ़े)

द्वितीय टॉपर ममता हेंब्रम ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. वहीं गौरी मुर्मू ने 82.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय टॉपर बनी हैं. इस वर्ष स्कूल से 82 छात्राओं ने 12वीं इंटर कॉमर्स की वार्षिक परीक्षा दी थी, जिसमें सभी छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है.







