जादूगोड़ा : जिंदगी की कड़वाहटों व तनावमुक्त महौल के बीच भक्तों को सुकून का पल मुहैया कराने के लिए गोपालपुर शिव मंदिर मैदान में पांच दिवसीय (11-14 मई) श्रीराम कथा की शुरुआत की गई. इससे पूर्व रविवार को भुरकाडीह तालाब से कुमारी लड़कियों ने कलश यात्रा निकाली, जिसमें कुमारियां कलश में जल भर कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं. (नीचे भी पढ़ें)

इस कलश यात्रा में महिलाएं जय श्रीराम के नारे लगाते चल रही थीं. आगे-आगे सामाजिक कार्यकर्ता नवरंजन भक्त बजरंग बली की पताका लेकर चल रहे थे, पीछे-पीछे माथे पर कलश लिए कुमारियों के साथ में ढोल-नगाड़े की थाप पर दर्जनों ग्रामीण भगवान श्रीराम के के जयकारे लगाते चल रहे थे. इससे पूर्व तालाब में भगवान श्रीराम, माता सीता व वीर हनुमान की पूजा-अर्चना की गई, जहां आधा दर्जन गांवों, मसलन गोपालपुर, बनडीह, भुरकाडीह, कालापाथर आदि की महिलाओं ने क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)

गांव में हो रहे इस धार्मिक अनुष्ठान के बाबत सामाजिक कार्यकर्ता नवरंजन भक्त ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारे, साम्प्रदायिक सद्भाव का माहौल बनता है व शांति मिलती है. देर संध्या सहरिद्वार से पधारे स्वामी हंसाराम गिरि ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का अमृत पान कराया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नव रंजन भक्त, भोलू भक्त, बीरूराम भक्त, भूदेव भक्त, मानिक प्रमाणिक व अन्य ग्रामीण अहम भूमिका निभा रहे हैं.







