जमशेदपुर : भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिडेट द्वारा सीएसआर कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से सोमवार को कुलडियाह पंचायत के डुरकू मध्य विद्यालय में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान चिकित्सक डॉ जया मोइत्रा एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 69 ग्रामीणों के साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की. इसके साथ ही उन्हें जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी मुहैया कराई गईं. (नीचे भी पढ़ें)
शिविर में रेड क्रॉस कार्यकर्ता राजेश मोहन प्रसाद, राधेश्याम कुमार, मुकेश बेरा ने मुख्य रूप से सहयोग प्रदान किया. रेड क्रॉस सोसाइटी का यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ 15 मई को इस माह का दूसरा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भाटिन पंचायत स्थित चाटीकोचा यूसिल कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया जाएगा. शिविर को सफल बनाने में ग्राम प्रधान तपन कुमार भगत के साथ यूसिल के क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने सहयोग प्रदान किया.







