जमशेदपुर: हर साल की तरह इस साल भी धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14 और 15 मई (गुरूवार और शुक्रवार) को साकची बाजार हंडी लाईन स्थित मनोहर चाट दुकान में धूमधाम से मनाया जायेगा. इस वर्ष त्योहार के रूप में जन्मदिन मनाने की सभी तैयारियां माधुरी के फैन पप्पू सरदार द्धारा पुरी कर ली गयी हैं. कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप से सजाया गया हैं. पहले दिन 14 मई गुरूवार की शाम को माधुरी दीक्षित की लंबी उम्र के लिए पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी द्धारा दुकान में पूजा की जायेगी. शाम को शहर के वरिष्ठ मीडियाकर्मियों का सम्मान समारोह का आयोजन होगा. (नीचे भी पढ़े)
देर शाम बच्चों द्धारा माधुरी दीक्षित के गानों पर रंगारंग कार्यक्रम होगा. साथ ही इस्कॉन की टीम द्धारा धार्मिक अनुष्ठान हरे राम हरे कृष्णा संकीर्तन किया जायेगा. रात 11.30 बजे केेक कटिंग होगा. दूसरे दिन 15 मई शुक्रवार की शाम में निःशुल्क चाट का वितरण किया जायेगा, जो हर साल होते आ रहा हैं. इसके साथ ही सड़क के किनारे फूटपाथ पर बच्चों के लिए निःशुल्क झूला भी लगेगा. मालूम हो कि पिछले 28 साल से लगातार माधुरी दीक्षित का जन्म दिन मनाते आ रहे हैं, इस वर्ष 29वां साल हैं.







