• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
36 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur mla saryu roy action : मानगो के बालीगुमा टंकी का इंस्पेक्शन करने पहुंचे विधायक सरयू राय, खुद एनएचएआई और पेयजल विभाग के नोकझोक में फंसे, अब शुक्रवार को करेंगे पूरे सिस्टम के जरिये पानी की आपूर्ति को फाइनल

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियजोना के अंतर्गत निर्मित बालीगुमा टंकी का निरीक्षण किया. यह टंकी बीते 7 वर्षों से बन कर तैयार है लेकिन उसमें पेयजल कनेक्शन नहीं हुआ है. लोगों की शिकायत थी कि मानगो नगर निगम पानी का कनेक्शन नहीं कर रहा है. इस संबंध में श्री राय ने निरीक्षण किया और पानी का कनेक्शन वहां कैसे आ सकता है, इस बारे में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से फोन पर बात की. सरयू राय ने बताया कि जिस समय पानी टंकी बनी, उस समय ही यह प्रावधान कर लिया गया था कि कैसे टंकी तक पाइपलाइन पहुंचेगा. पूरे क्षेत्र में पाइपलाइन बिछ गया है, मगर टंकी में पानी कैसे जाएगा, यह तय नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम का दोबारा विधायक बनने के बाद से इस बारे में वह जानकारी प्राप्त करते रहे. उन्हें मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि एनएच से पाइपलाइन पास करने के संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला है, इसलिए विलंब हो रहा है. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

इस संबंध में श्री राय ने जानकारी ली तो पता चला कि एनएचएआई के लोग अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए बिल्कुल तैयार थे मगर पेयजल एवं स्च्छता विभाग (जो इस परियोजना का कार्यकारी एजेंसी है) से ही झमेला था. उनका कहना था कि एनएचएआई से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने में 10 लाख रुपये खर्च होंगे. ये पैसा देगा कौन? विभाग या ठेकेदार? विभाग ठेकेदार से कह रहा था. ठेकेदार ने विभाग से कहा कि वो क्यों देंगे? योजना आपकी है. आप पैसे दें. यह झंझट 3 साल से चल रहा था. श्री राय ने कहा कि उन्होंने विधायक बनते ही 6 माह के भीतर अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलवा दिया. जब एनओसी मिल गया, तब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग बहाना कर रहा है कि एनएच 33 पर जो ऊपरी पुल बन रहा है, उस कारण से एलाइनमेंट में दिक्कत हो रही है. सरयू राय ने कहा कि उन्होंने दो माह पहले एनएचएआई की तरफ से काम करने वाले ठेकेदार से बात की थी. उक्त ठेकेदार ने कहा कि उनकी तरफ से कोई दिक्कत नहीं है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को एनएचएआई के ठेकेदार ने बता दिया था कि पाइपलाइन कैसे-कैसे ले जाइएगा. श्री राय ने कहा कि अब केवल डिमना चौक से डिमना नाला तक और डिमना नाला से सुखना बस्ती तक पाइप बिछाना है. इस काम में फिर ढिलाई हो रही है. (नीचे भी पढ़े)

श्री राय ने उस स्थल से ही कार्यपालक अभियंता से बात की. कार्यपालक अभियंता का कहना था कि एनएचएआई वाले कह रहे हैं कि पहले हमारा काम हो जाए, उसके बाद आप अपना काम करें. उधर, एनएचएआई ने श्री राय से कहा कि उन्हें कोई ऐतराज नहीं है. आज भी एनएचएआई के ठेकेदार ने कहा कि उन्होंने पीएचईडी को कह दिया है कि सड़क के किनारे जो यूटिलिटी सेक्टर बना हुआ है, वहां से आप पाइपलाइन ले जा सकते हैं. थोड़ा आपको तिरछा करना पड़ेगा. 300 मीटर तक आपको मैनुअल काम करना पड़ेगा, क्योंकि वहां मशीन से काम संभव नहीं है. सरयू राय ने कहा कि वह गुरुवार की सुबह साढ़े 9 बजे उक्त स्थल पर जाएंगे. वहां एनएचएआई के ठेकेदार और उनके लोग रहेंगे. पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी वहां बुलाया जाएगा. उन्हें गुरुवार को निर्देशित करेंगे कि पाइपलाइन कैसे-कैसे जाएगा. अगर इसी तरीके से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के इंजीनियर लोगों को गुमराह करते रहेंगे और सुबह तक अपना रास्ता नहीं बदलेंगे तो वह मंत्री और सचिव दोनों से कहेंगे कि आपका इंजीनियर काम नहीं होने दे रहा है.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

saraikela police action- खरसावां पुलिस को मिली सफलता, लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को धर दबोचा, भेजा जेल
खबर

saraikela police action- खरसावां पुलिस को मिली सफलता, लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को धर दबोचा, भेजा जेल

June 4, 2026
jamshedpur jansuvidha pratinidhi- कदमा व सोनारी में नालों की सफाई कार्य में अनियमितता का आरोप, जनसुविधा प्रतिनिधि ने उपायुक्त को पत्र लिख जांच की मांग की
खबर

jamshedpur jansuvidha pratinidhi- कदमा व सोनारी में नालों की सफाई कार्य में अनियमितता का आरोप, जनसुविधा प्रतिनिधि ने उपायुक्त को पत्र लिख जांच की मांग की

June 4, 2026
Jamshedpur police success – जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्तौल बरामद
खबर

Jamshedpur police success – जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्तौल बरामद

June 4, 2026
Next Post
jamshedpur development : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया डीप बोरिंग सह पानी टंकी का उदघाटन, लोगों को मिलेगी राहत

jamshedpur development : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया डीप बोरिंग सह पानी टंकी का उदघाटन, लोगों को मिलेगी राहत

jamshedpur healthy mission : स्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने में जुटी जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, बागुनहातु क्षेत्र को मिली 1.42 करोड़ की लागत वाली आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, विधायक पूर्णिमा साहू ने रखी आधारशिला

Singhbhum Chamber- सिंहभूम चैम्बर ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया में आम नागरिकों से सहभागिता की अपील

Singhbhum Chamber- सिंहभूम चैम्बर ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया में आम नागरिकों से सहभागिता की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

saraikela police action- खरसावां पुलिस को मिली सफलता, लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को धर दबोचा, भेजा जेल

jamshedpur jansuvidha pratinidhi- कदमा व सोनारी में नालों की सफाई कार्य में अनियमितता का आरोप, जनसुविधा प्रतिनिधि ने उपायुक्त को पत्र लिख जांच की मांग की

Jamshedpur police success – जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्तौल बरामद

saraikela rajnagar ex cm champai soren-पू्र्व सीएम चंपाई सोरेन ने राजनगर में सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Tata Motors hospital – डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव ने टाटा मोटर्स हॉस्पिटल मेडिकल सर्विसेज हेड का पदभार संभाला, सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी ने किया सम्मानित

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

saraikela police action- खरसावां पुलिस को मिली सफलता, लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को धर दबोचा, भेजा जेल

jamshedpur jansuvidha pratinidhi- कदमा व सोनारी में नालों की सफाई कार्य में अनियमितता का आरोप, जनसुविधा प्रतिनिधि ने उपायुक्त को पत्र लिख जांच की मांग की

Jamshedpur police success – जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्तौल बरामद

saraikela rajnagar ex cm champai soren-पू्र्व सीएम चंपाई सोरेन ने राजनगर में सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Tata Motors hospital – डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव ने टाटा मोटर्स हॉस्पिटल मेडिकल सर्विसेज हेड का पदभार संभाला, सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी ने किया सम्मानित

jamshedpur rural snake bite: सर्पदंश से बहरागोड़ा के युवक की मौत, बारीपदा अस्पताल में चल रहा था इलाज

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News